8 साल, 11 सुनवाईयों के बाद रिलीज होगी मोहल्ला अस्सी, शुरू से आखिर तक गालियों से भरा है ट्रेलर
गंगा में हमारा विश्वास अब भी अटल है। हम भारत को पिकनिक स्पॉट और गंगा को स्विमिंग पूल नहीं होने देंगे। मंदिर मस्जिद की लड़ाई राम को फिर से वनवास देगी। ये तो कुछ चुनिंदा डायलॉग थे, लेकिन मोहल्ला अस्सी का ट्रेलर इससे ज्यादा गालियाें और डबल मीनिंग डायलॉग्स से भरा है। फिल्म का निर्देशन भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर पिंजर जैसी फिल्म डायरेक्ट कर चुके चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है।
काशी का अस्सी पर बनी है फिल्म : मोहल्ला अस्सी, वाराणसी के जाने माने साहित्यकार डॉ. काशीनाथ सिंह की 2004 में आई किताब काशी का अस्सी पर आधारित है। किताब में रामजन्म भूमि और मंडल कमीशन के दौरान की घटनाओं को राजनीतिक अंदाज से लिखा गया है। फिल्म में सनी देओल, साक्षी तंवर के अलावा मुकेश तिवारी, सौरभ शुक्ल, और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं।
बनारस के पंडित बने हैं सनी : सनी देओल फिल्म में बनारस के अस्सी घाट में रहने वाले पंडित की भूमिका में हैं। जो संस्कृत का टीचर भी है। 11 दिसम्बर 2017 काे दिल्ली हाईकोर्ट ने एक कट और ए सर्टिफिकेट के साथ सीबीएफसी को फिल्म को रिलीज करने का ऑर्डर दिया था। सनी ने इसे 21 सितम्बर 2018 को रिलीज करवाने वाले थे, लेकिन अब यह नवम्बर 2018 में रिलीज हो रही है।
ऑनलाइन लीक हो चुकी है फिल्म : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली कोर्ट द्वारा फिल्म पर स्टे लगाए जाने के बाद यह इंटरनेट पर 11 अगस्त 2015 को लीक हो गई थी। फिल्म के डायरेक्टर और सनी के खिलाफ वाराणसी में गालियों का यूज करने के लिए एक एफआईआर भी दर्ज हुई थी। 8 अप्रैल 2016 को सीबीएफसी ने भी फिल्म को बैन कर दिया था।

Comments
Post a Comment