कनाडा को हरा सीधे क्वार्टर फाइनल में जाने के लिए उतरेगा भारत
मेजबान भारत शनिवार को पूल-सी के आखिरी मैच में कनाडा को हराकर पुरुष हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने उतरेगा. यह मुकाबला शाम 7.00 बजे से होगा. इससे पहले पूल-सी के अन्य मैच में बेल्जियम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा. दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत पूल-सी में चार अंक लेकर शीर्ष पर है. वहीं, ओलंपिक रजत पदक विजेता बेल्जियम के भी चार अंक हैं, लेकिन भारत का गोल एवरेज बेहतर है. भारत का गोल एवरेज प्लस पांच है, जबकि बेल्जियम का प्लस एक है. कनाडा और दक्षिण अफ्रीका के दो मैचों में एक-एक अंक है, लेकिन बेहतर गोल औसत के आधार पर कनाडा तीसरे स्थान पर है. भारत ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हराया और बेल्जियम से 2- 2 से ड्रॉ खेला. कनाडा को बेल्जियम ने 2-1 से हराया और कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका से 1-1 से ड्रॉ खेला. पूल में अब भी सभी टीमों के लिए दरवाजे खुले हैं, लिहाजा मेजबान टीम कोई कोताही नहीं बरतते हुए जीत दर्ज करके सीधे अंतिम आठ में पहुंचना चाहेगी. दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें दूसरे पूल की दूसरी-तीसरी टीमों से क्रॉसओवर खेलेंगी, जिससे क्वार्टर फाइनल के बाकी चार स्थान...