लोकेश राहुल ने कहा- चैट शो विवाद ने मुझे विनम्र बनाया, इसमें द्रविड़ ने मदद की
बेंगलुरु. भारतीय ओपनर लोकेश राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले मैच में 50 और दूसरे में 47 रन बनाए। दूसरे मैच के बाद राहुल ने कहा- चैट शो के दौरान महिलाओं पर उनकी टिप्पणी पर भारी विवाद ने उन्हें एक व्यक्ति के रूप में विनम्र बनाया है। इस दौरान इंडिया ए के कोच राहुल द्रविड़ ने मेरी मदद की। द्रविड़ से अपनी कमियों और क्रिकेट के बारे में चर्चा की: राहुल राहुल के साथ हार्दिक पंड्या ने करण जौहर के टीवी चैट शो 'कॉफी विद करण' में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दोनों को सस्पेंड कर दिया गया गया था। हालांकि, बाद में निलंबन हटा दिया गया। राहुल ने कहा, ‘‘विवाद के बाद मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहा। इस दौरान टीम इंडिया में वापसी और मेरे साथ क्या सही नहीं हो रहा, इसके बारे में ही सोच रहा था। तभी मुझे इंडिया ए की ओर से खेलने का मौका मिला। जहां दबाव कम होता है। वहां मैं अपने स्किल और टेक्निक पर ध्यान दे सकता था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरान मैंने राहुल द्रविड़ के साथ ज्यादा वक्त बिताया। खेल प...