Posts

Showing posts from January, 2019

कश्मीर-हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी, वैष्णो देवी में रोप-वे और हेलिकॉप्टर सर्विस बंद

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का सिलसिला मंगलवार को भी जारी है। वैष्णो देवी में भारी बर्फबारी के चलते हेलिकॉप्टर और रोप-वे सेवा बंद कर दी गई है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, दिल्ली और एनसीआर में बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे हैं। उत्तरप्रदेश के करीब 13 जिलों में मंगलवार को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है। दिल्ली : बारिश के साथ गिरे ओले धौला कुआं, अकबर रोड, मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन, प्रह्लादपुर इलाके में रातभर बारिश हुई। सुभाष नगर में ओले भी गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक, सफदरजंग में 14.8 मिमी, पालम में 22.8 मिमी, लोधी रोड इलाके में 15 मिमी और आया नगर में 26 मिमी बारिश दर्ज की गई। आईपी एस्टेट इलाके में बारिश की वजह से मंगलवार सुबह जाम लग गया। दिल्ली और एनसीआर इलाकों में घने कोहरे की वजह से करीब 15 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उत्तराखंड : केदारनाथ धाम के पास 2 फुट जमा हुई बर्फ मुंशियारी और रानीखेत में मंगलवार सुबह बर्फबारी हुई है। इससे पहले सोमवार को केदारनाथ में करीब दो फीट बर्फबारी हुई। यहां पारा -6 डिग्री तक पहुंच गय...