मोदी का लालू पर तंज- लालटेन वाले मॉल बनवाते रहे, गरीब का घर रोशन करने की नहीं सोची
पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के दरभंगा और उत्तर प्रदेश के बांदा में जनसभा को संबोधित किया। दरभंगा में उन्होंने कहा कि महामिलावटी लोग आतंकवाद को मुद्दा नहीं मानते। ये नया हिंदुस्तान आतंकियों को उनके अड्डे में घुसकर मारेगा। जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद रहे। दरभंगा में भाजपा ने गोपालजी ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। ‘युवाओं को एनडीए गठबंधन पर भरोसा’ मोदी ने कहा, ''ये नए भारत की ललकार है। युवाओं को जात-पात और पंथ समझ नहीं आते, वे सशक्त भारत चाहते हैं। युवाओं को एनडीए गठबंधन पर भरोसा है। मां भारती की सुरक्षा और शांति का दायित्व सभी भारतीय मिलकर निभा रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों को भारत माता की जय और वंदेमातरम् से दिक्कत है। उनकी जमानत जब्त होनी चाहिए। वे कहते हैं कि मोदी भारत और आतंकवाद की बात क्यों करता है। आतंकवाद और राष्ट्र रक्षा भी मुद्दा है। इन महामिलावटियों को इसकी परवाह नहीं है।'' ‘आतंकवाद ने गरीबों को सबसे ज्यादा नुकसान किया’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘40 साल पहले नेताओं के लिए इतनी पुलिस नहीं लगा...