मोदी का लालू पर तंज- लालटेन वाले मॉल बनवाते रहे, गरीब का घर रोशन करने की नहीं सोची

पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के दरभंगा और उत्तर प्रदेश के बांदा में जनसभा को संबोधित किया। दरभंगा में उन्होंने कहा कि महामिलावटी लोग आतंकवाद को मुद्दा नहीं मानते। ये नया हिंदुस्तान आतंकियों को उनके अड्डे में घुसकर मारेगा।

जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद रहे। दरभंगा में भाजपा ने गोपालजी ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।

‘युवाओं को एनडीए गठबंधन पर भरोसा’
मोदी ने कहा, ''ये नए भारत की ललकार है। युवाओं को जात-पात और पंथ समझ नहीं आते, वे सशक्त भारत चाहते हैं। युवाओं को एनडीए गठबंधन पर भरोसा है। मां भारती की सुरक्षा और शांति का दायित्व सभी भारतीय मिलकर निभा रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों को भारत माता की जय और वंदेमातरम् से दिक्कत है। उनकी जमानत जब्त होनी चाहिए। वे कहते हैं कि मोदी भारत और आतंकवाद की बात क्यों करता है। आतंकवाद और राष्ट्र रक्षा भी मुद्दा है। इन महामिलावटियों को इसकी परवाह नहीं है।''

‘आतंकवाद ने गरीबों को सबसे ज्यादा नुकसान किया’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘40 साल पहले नेताओं के लिए इतनी पुलिस नहीं लगानी पड़ती थी। मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों पर भी पुलिस नहीं लगती थी। विकास का फंड 40 साल से बम-बंदूकों पर खर्च हो रहा था। आतंकवाद ने सबसे ज्यादा नुकसान हमारे गरीबों का किया है, जो उनको मिलना चाहिए था, वह हथियार खरीदने में खर्च हो रहा था।’’

‘एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले मोदी और ईवीएम को गाली दे रहे’
मोदी ने कहा, ''इन (विपक्षी) लोगों की वजह से ऐसा माहौल मिला, जिसने दरभंगा को नुकसान पहुंचाया। अब न कोई मॉड्यूल रहेगा, न कोई मिलिटेंट बचेगा। आपने देखा होगा कि 3 चरण के मतदान के बाद भी गला फाड़कर एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले आज मोदी और अब ईवीएम को गाली देने में जुट गए हैं। जमीन से कटे हुए लोग जनता को समझ नहीं पाए, इसलिए जनता ने तीन चरणों में इन्हें ठीक से समझा दिया है। 20 और 8 सीट पर लड़ने वाले भी प्रधानमंत्री पद की लाइन में लगे हैं।''

''देश की रक्षा मजबूत इरादों की सरकार ही कर सकती है। ये महामिलावट वाले अपने वादों में भी घोटाला करते हैं। 2004 में कांग्रेस ने कहा था कि 2009 तक देश के हर घर में बिजली पहुंचा देंगे, लेकिन कांग्रेस और उसके साथियों ने जनता को धोखा दिया। आपने 2014 में इस चौकीदार को जिम्मेदारी दी। नीतीश जी ने बिहार के हर घर में बिजली पहुंचाई। ऐसे ही राज्यपाल शासन लगने के बाद कश्मीर के घर-घर में बिजली पहुंच गई। लालटेन वालों ने बिजली समस्या पर ध्यान नहीं दिया। सब अपने घर रोशन करने में व्यस्त थे।''

मोदी ने कहा- सपा-बसपा मेरे जाति का सर्टिफिकेट बांटने में जुटे
प्रधानमंत्री ने बांदा में कहा, सपा-बसपा मेरे जाति का सर्टिफिकेट बांटने में जुटे हैं और कांग्रेस के नामदार मेरे बहाने पूरेे पिछड़े समाज को गाली दे रहे हैं। ये ये जात-पात, पंथ-संप्रदाय तक ही सोच सकते हैं। बुंदेलखंड की इस धरती पर रानी झांसी को याद किया जाता है। यहां दल से ऊपर देश की बात होना चाहिए। क्या किसी को पता है कि भगत सिंह, सुखदेव चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस किस जाति के थे। ये महापुरुष जाति से नहीं जाने जाते हैं। क्या किसी ने हिसाब लगाया कि गांधी की के साथ चलने वाले लोग किस जाति के थे? हर कोई भारतवासी था। आज जो गांव-गांव में सड़कें बन रही हैं, वहां हर जाति, हर पंथ के लोग चलते हैं। हर गांव और हर घर तक बिजली पहुंच रही है, वो हर जाति, हर पंथ को मिल रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोकेश राहुल ने कहा- चैट शो विवाद ने मुझे विनम्र बनाया, इसमें द्रविड़ ने मदद की

习近平在视察陆军步兵学院时强调:全面提高办学育人水平 为强军事业提供有力人才支持

कश्मीर-हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी, वैष्णो देवी में रोप-वे और हेलिकॉप्टर सर्विस बंद