एलन मस्क की कंपनी ने एकसाथ 64 सैटेलाइट लॉन्च किए, रूस को पीछे छोड़ा

एलन मस्क की कंपनी स्पेस-एक्स ने सोमवार को कैलिफोर्निया के वांडेनबर्ग एयरफोर्स बेस से एकसाथ 64 सैटेलाइट लॉन्च किए। सबसे ज्यादा उपग्रह प्रक्षेपित करने के मामले में अब वह भारत के बाद दूसरे स्थान पर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने फरवरी 2017 में 104 उपग्रह प्रक्षेपित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इससे पहले रूस 37 सैटेलाइट लॉन्च करके दूसरे स्थान पर था। 

मस्क की कंपनी ने सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए अपने फॉल्कन-9 रॉकेट की मदद ली। यह इसकी तीसरी उड़ान थी। इसके जरिए स्पेस-एक्स ने अपनी बार-बार इस्तेमाल की जा सकने वाली रॉकेट तकनीक की मजबूती भी परखी है। फॉल्कन-9 अमेरिकी समयानुसार सुबह करीब 10:34 बजे लॉन्च किया गया। इसमें सरकारी एजेंसियों के अलावा 34 अलग-अलग कंपनियों और यूनिवर्सिटीज के सैटेलाइट थे। स्पेसएक्स ने इस मिशन को अब तक का सबसे कठिन और पेचीदा मिशन बताया। लॉन्च हुईं सभी सैटेलाइट पृथ्वी की निचली कक्षा में चक्कर लगाएंगी।

उल्कापिंड बेनू तक पहुंचा नासा का स्पेसक्राफ्ट
नासा का बेनू स्पेसक्राफ्ट ओसायरिस-एक्स दो साल में 2 अरब किलोमीटर लंबा सफर पूरा कर सोमवार को बेनू उल्कापिंड के पास पहुंचा। नासा के मुताबिक, 31 दिसंबर को ओसायरिस बेनू की कक्षा में पहुंच जाएगा। इससे पहले कोई भी स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में मौजूद इतनी छोटे पिंड की परिक्रमा नहीं कर पाया है। अगले कुछ सालों में ओसायरिस उल्का पर उतर कर उसके कुछ कण इकट्ठा करेगा। इसके बाद 2023 में स्पेसक्राफ्ट की वापसी होगी।

आखिरकार संदेह के बादल छट गए हैं और ये साफ हो गया है कि हाल फिलहाल आरआरबी के असिस्टेंट लोक पायलट और टेक्नीशियन के पदो पर आयोजित सीबीटी स्टेज 1 का संसोधित रिज़ल्ट जारी नहीं होने वाला। ये रिज़ल्ट 20 दिसंबर तक जारी होने की संभावना है। आपको बता दें कि इससे पहल 2 नवंबर को रिज़ल्ट जारी किया गया था लेकिन रिज़ल्ट जारी होने के बाद इसमें कुछ आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद आरआरबी ने रिज़ल्ट को रद्द कर दिया। वहीं अब संशोधित रिज़ल्ट डिक्लेयर होना है। लेकिन उसकी तारीख को लेकर संशय बना था वही अब कहा गया है कि 20 दिसंबर तक रिज़ल्ट जारी होगा। ख़बर इस बात की भी है कि 7 दिसंबर को रिज़ल्ट जारी होने की सही तारीख की घोषणा भी की जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि रिज़ल्ट जारी होने के बाद कैसे चेक करें।

सवाल-जवाब के लिए बना प्लेटफॉर्म कोरा (Quora) में भी अब डेटा लीक का मामला सामने आया है। कोरा के सीईओ एडम डी-एंजेलो ने एक ब्लॉग पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हैकर्स ने उनके सिस्टम को ब्रेक किया और 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डेटा चुराया। उनके मुताबिक, इनमें यूजर्स का नाम, ईमेल एड्रेस और उनके पासवर्ड शामिल हैं।

डी-एंजेलो ने बताया, ‘‘हैकर को थर्ड पार्टी की मदद से हमारे सिस्टम का अनअॉथराइज्ड एक्सेस मिला और इसकी मदद से हैकर ने यूजर्स के डेटा में सेंध लगाई।’’ उन्होंने यह भी बताया कि जिन यूजर्स का डेटा लीक हुआ है, उन्हें ईमेल कर इस बात की जानकारी दी गई है। जांच के लिए डिजिटल फॉरेंसिक फर्म की सेवाएं ली जा रही हैं। इसकी जानकारी सरकार के अफसरों को भी दे दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोकेश राहुल ने कहा- चैट शो विवाद ने मुझे विनम्र बनाया, इसमें द्रविड़ ने मदद की

习近平在视察陆军步兵学院时强调:全面提高办学育人水平 为强军事业提供有力人才支持

कश्मीर-हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी, वैष्णो देवी में रोप-वे और हेलिकॉप्टर सर्विस बंद